विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2024

गुजरात के सूरत में अपार्टमेंट में तीन बहनों समेत चार लोग मृत मिले

सूरत के एक अपार्टमेंट में शनिवार को 58 वर्षीय एक महिला, उसकी दो बहन और बहनोई मृत मिले. प्रथम दष्टया गैस से चलने वाले गीजर को चालू छोड़ने के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका है.

गुजरात के सूरत में अपार्टमेंट में तीन बहनों समेत चार लोग मृत मिले
सूरत:

गुजरात के सूरत शहर के एक अपार्टमेंट में शनिवार को 58 वर्षीय एक महिला, उसकी दो बहन और बहनोई मृत मिले. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आर.पी. बरोट ने बताया कि प्रथम दष्टया गैस से चलने वाले गीजर को चालू छोड़ने के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका है. मौत के वास्तविक कारणों का हालांकि अभी कारण पता नहीं चल पाया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह नौ बजे के आस-पास शवों के बारे में सूचना मिली. अधिकारी ने बताया कि फ्लैट मालिक जसुबेन वधेल, उनकी बहन शांताबेन बधेल (53), गौरीबेन मेवाड़ (55) और गौरीबेन के पति हीराभाई (60) के शव अपार्टमेंट में पाए गए.

उन्होंने बताया कि पीड़ित शुक्रवार रात करीब 10 बजे सो गए थे. बारोट ने कहा, ‘‘जसुबेन का बेटा सुबह करीब आठ बजे उन्हें देखने गया और उन्हें बेहोश पाते ही पुलिस को सूचना दी. पीड़ितों ने उल्टी की थी. घटनास्थल से नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.''

उन्होंने बताया कि हालांकि मौत का वास्तविक कारण अभी पता नहीं लगा है, लेकिन पीड़ितों की मौत दम घुटने के कारण होने की आशंका है, क्यूंकि वहां गैस से संचालित गीजर चल रहा था. बारोट ने कहा कि आत्महत्या की आशंका कम है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: -
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, दो अन्य घायल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dead Bodies Found In Apartment, Dead Bodies Found In Surat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com