श्रीलंका (Sri Lanka) में गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए देश छोड़ कर भाग जाने के बाद अब अदालत हरकत में आई है. अदालत ने आदेश जारी कर कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Ex PM Mahinda Rajapaksa) और पूर्व वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे (Ex Finance Minister Basil Rajapaksa) देश छोड़ कर नहीं जा सकते. बेसिल राजपक्षे ने महिंदा राजपक्षे की तरह से एयरपोर्ट से देश से बाहर भागने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें यात्रियों के हंगामे के कारण एयरपोर्ट से बाहर जाना पड़ा था. पिछले कुछ समय से यह भी सवाल उठ रहे हैं कि महिंदा राजपक्षे कहां हैं. उनकी लोकेशन के बारे में पिछले कुछ दिनों में कोई जानकारी बाहर नहीं आई है.
अदालत का यह आदेश ऐसे दिन आया है जिस दिन गोटाबाया राजपक्षे के श्रीलंका के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की औपचारिक घोषणा की गई. श्रीलंका के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने पत्रकारों को बताया था कि राजपक्षे ने उन्हें सिंगापुर (Singapore) से जानकारी दी थी कि वो इस्तीफा दे रहे हैं. प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickramsinghe) ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजपक्षे का इस्तीफी कई महीनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद आया. आलोचकों का कहना था कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन किया. इस कारण श्रीलंका के 22 मिलियन लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
श्रीलंका में 1978 से राष्ट्रपति पास अधिक शक्तियां होने का सिस्टम अपनाए जाने के बाद गोटाबाया पहले राष्ट्रपति हैं जिन्हें इस्तीफा देना पड़ा है.
सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि राजपक्षे देश में निजी यात्रा पर आए हैं और उन्होंने अभी तक ना तो शरण मांगी है और ना ही उन्हें शरण दी गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं