कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengluru) में शुक्रवार को पूरी रात मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) हुई, जिसके चलते शहर के विभिन्न हिस्सों और आसपास के इलाकों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. हालात ऐसे हो गए कि गलियों में बाढ़ सा नजारा दिखने लगा और सड़कों पर वाहन पानी की तेज धारा में बहते दिखे. 30 सेकंड के वीडियो में एक कार पानी की तेज धारा में बहती हुई दिखाई दे रही है. कथित तौर पर यह वीडियो बेंगलुरु के बाहरी इलाके में होसाकेरेहल्ली क्षेत्र का बताया जा रहा है.
बेंगलुरु में शुक्रवार को दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिला. वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि राजधानी के निचले इलाकों में गाड़ियां पानी में बह गईं. कई जगहों पर कई फुट पानी होने की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
#Bengaluru: Several areas were flooded due to heavy rainfall on Friday; visuals from Hosakerehalli area pic.twitter.com/pfJIwQxWAW
— NDTV (@ndtv) October 24, 2020
इसके अलावा, बेंगलुरु में 15 दिन के बच्चे की कुछ लोगों द्वारा जान बचाए जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स 15 दिन के बच्चे को हाथ में उठाकर पानी से बचाता हुआ ले जा रहा है और फिर उस बच्चे को एक महिला को सौंप देता है. बाद में उस शख्स को दूसरे बाढ़ प्रभावित घर की ओर जाते देखा जा रहा है. इस दौरान, पास ही खड़े कुछ अन्य लोग उसे निर्देश दे रहे हैं.
बेंगलुरु: बाढ़ जैसे हालात के बीच 'मसीहा' बने युवक, मासूम बच्चों की ऐसे बचाई जान, देखिए VIDEO
उस युवक ने दक्षिण बेंगलुरु इलाके में बाढ़ से प्रभावित घर में फंसी एक बच्ची को भी बचाया. बेंगलुरु में पूरी रात हुई बारिश से सड़कें पानी में डूब गई और लोग अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, "हल्की से मध्यम" बारिश की वजह से बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहर, टुमकुर कोलार, चिक्कबल्लापुर, हासन और दक्षिण कन्नड़ जिलों में कई इलाकों में बाढ़ आ गई." मौसम विभाग के मुताबिक, बेंगलुरु शहर में आज हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं