विज्ञापन

पैलेट गन मामले में दर्ज हुई FIR, पांच घंटे से पीड़ित के साथ धरने पर थे राहुल गांधी

दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान कथित पैलेट गन इस्तेमाल के मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की. राहुल गांधी FIR दर्ज कराने के लिए पीड़ित के साथ धरना कर रहे थे.

पैलेट गन मामले में दर्ज हुई FIR, पांच घंटे से पीड़ित के साथ धरने पर थे राहुल गांधी

दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर चली पैलेट गन मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पीड़ित छात्रों के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे थे. राहुल गांधी इस मामले में FIR दर्ज कराने की मांग कर रहे थे. जब पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, तो राहुल पीड़ित छात्रों के साथ धरना पर बैठ गए. अब दिल्ली पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर ली है.

FIR दर्ज कराने पहुंचे थे राहुल गांधी

राहुल गांधी जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में हुए आंदोलनों के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल से प्रभावित साहिल के मामले में जानकारी लेने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

पांच घंटे धरने पर बैठे रहे

जब पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज नहीं की तो राहुल गांधी, पीड़ित साहिल और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए. इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी लगातार पुलिस ने बात करती रहीं. करीब पांच घंटे तक राहुल गांधी धरने पर बैठे रहे. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की.

राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने दावा किया कि साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे लगे हैं और उसकी आंख में तीन छर्रे लगे हैं. उन्होंने कहा कि एम्स की रिपोर्ट में भी शरीर में बड़ी संख्या में छर्रे होने की बात दर्ज है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह भी वे एक पुलिस स्टेशन गए थे, जहां से उन्हें दूसरे थाने जाने के लिए कहा गया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष को लगातार परेशान किया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News Today, Delhi Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com