विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्‍ली:

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जवाब की जांच कर प्रवर्तन निदेशालय जल्द चौथा नोटिस भेजेगी. सूत्रों की मानें तो आज अरविंद केजरीवाल से फिलहाल कोई पूछताछ या गिरफ्तारी नहीं होगी. हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गिरफ्तार हो सकते हैं, आम आदमी पार्टी के सूत्र ये दावा कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के घर को जाने वाले दोनों रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ को भी जाने से रोका जा रहा है. मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बाहर तक मीडिया कर्मियों को जाने की इजाजत मिल गई है, लेकिन मुख्यमंत्री के घर के बाहर पुलिस के इंतजाम है और मीडिया के लिए अलग से जगह बनाई गई है जो आमतौर पर सामान्य दिनों में नहीं होती है. ये भी कहा जा रहा है कि कल रात से ही केजरीवाल के घर के बाहर पुलिस बढ़ाई गई.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी तीसरे समन पर भी बुधवार को पेश नहीं हुए और उन्होंने एक लिखित जवाब भेजकर नोटिस को अवैध बताया. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को बार बार नोटिस भेजना लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश का हिस्सा है.
आप ने कहा कि केजरीवाल जांच एजेंसी के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं, लेकिन दावा किया कि समन उन्हें गिरफ्तार करने के इरादे से भेजा गया है. पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा, "चुनाव से ठीक पहले नोटिस क्यों भेजा गया है? नोटिस केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने से रोकने का एक प्रयास है."

Highlights...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Delhi Liquor Case, ED Saman Kejriwal, Delhi Police, Delhi Liquor Policy Case LIVE Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com