EPFO Interest Payment : EPFO (Employees' Provident Fund) अपने सब्सक्राइबर्स को ब्याज के भुगतान में बड़ी राहत दे सकता है. जानकारी है कि रिटायरमेंट फंड EPF के सब्सक्राइबर्स को ईपीएफ की ब्याद दर का एक मुश्त भुगतान किया जा सकता है. राहत की बात इसलिए क्योंकि इसके पहले संगठन ने कहा था कि कोविड के चलते उसके आय पर असर पड़ा है, ऐसे में इस बार वो सब्सक्राइबर्स को किस्तों में भुगतान करेगा और एक हिस्से का भुगतान 31 दिसंबर, 2020 के बाद ही हो पाएगा.
दरअसल, EPFO के सूत्रों ने बताया है कि सभी EPFO सब्सक्राइबर्स को EPF ब्याज दर एकमुश्त ट्रांसफर करने के लिए श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है. श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव में कहा गया है ईपीएफओ ने एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी इक्विटी सेल से अच्छी कमाई की है और अब देश के सभी EPF सब्सक्राइबर्स को मौजूदा साल की ईपीएफ इंटरेस्ट पेमेंट एक साथ दी जा सकती है.
-
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
इससे पहले 9 सितंबर को EPFO के सेंट्रल बोर्ड ने तय किया था कि कोरोनावायरस संकट को देखते हुए ईपीएफ खाताधारकों को दो हिस्सों में ब्याज की पेमेंट की जाएगी. बोर्ड ने कहा था कि लॉकडाउन के चलते संस्था की आय पर असर पड़ा है, ऐसे में पहले सब्सक्राइबर्स को पहले 8.15 की दर से भुगतान किया जाएगा, फिर बाद में बाकी के 0.35 फीसदी का भुगतान होगा.
EPFO बोर्ड ने 9 सितंबर, 2020 को एक घोषणा में कहा था कि 'कोविड-19 के चलते पैदा हुई स्थिति के कारण सेंट्रल बोर्ड ने ब्याज भुगतान के मुद्दे की समीक्षा की है और इसने केंद्र सरकार को 8.50 फीसदी के मौजूदा रेट का ही सुझाव दिया है. इसमें से 8.15% ऋण आय और बाकी का 0.35% का भुगतान 31 दिसंबर, 2020 तक ईटीएफ की बिक्री से हुई पूंजीगत लाभ से किया जाएगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं