विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2017

ओड़िशा की सड़क दुर्घटना में आठ व्यक्तियों की मौत, दो घायल

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एक किशोर समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Also Read in
ओड़िशा की सड़क दुर्घटना में आठ व्यक्तियों की मौत, दो घायल
फाइल फोटो
जगतसिंहपुर (ओड़िशा): जगतसिंहपुर में शनिवार को एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जगतसिंहपुर पुलिस थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि यह दुर्घटना चंडोल में उस समय हुयी जब माछागांव के रहने वाले लोग नेमाला से ‘स्नान पूर्णिमा’ समारोह से वापस लौट रहे थे.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक किशोर समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि घायलों को पहले जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुयी है. ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। उसको तलाशने के प्रयास किये जा रहे हैं.

नाराज लोगों ने दुर्घटना में मारे गये और घायलों के लिये पर्याप्त मुआवजे की मांग पर चंडोल के करीब जगतसिंहपुर-माछागांव सड़क को अवरूद्ध कर दिया. इसके अलावा ये लोग ट्रक चालक को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे हैं.

कानून व्यवस्था बरकरार रखने और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिये पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha, Jagatsinghpur, Truck Auto Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com