विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2019

बाढ़ से बेहाल पटना की हालत पर फूटा कुमार विश्वास का गुस्सा, बोले- कुशासन के लिए शर्मिंदा होने...

कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने ट्वीट कर कहा, 'प्रशासन की काहिली के कारण त्राहि-त्राहि कर रहे शहर की इस हालत पर अपने 'कुशासन' के लिए शर्मिंदा होने की बजाय इसे 'प्रकृति का कोप' कहकर निकल लेना न केवल अशोभनीय है अपितु संवेदनहीन भी है.

बाढ़ से बेहाल पटना की हालत पर फूटा कुमार विश्वास का गुस्सा, बोले- कुशासन के लिए शर्मिंदा होने...
कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने पटना के हालात को लेकर स्थानीय प्रशासन पर निशाना है.  
  • पटना में भारी बारिश की वजह से जन-जीवन प्रभावित है
  • कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है
  • एनडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं
नई दिल्ली:

बिहार (Bihar) की राजनीति पटना (Patna) में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हालात खराब हो गए हैं. निचले इलाकों में कई मकानों में पानी भर गया. हजारों लोग प्रभावित हैं. नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की तीन टीमें शहर में तैनात की गई हैं. इसके अलावा राहत कार्य के लिए और भी टीमें आने की संभावना है. मौसम विभाग ने पटना में भारी बारिश की संभावना के बीच रेड अलर्ट जारी किया है. सड़कों पर पानी भरा होने की वजह से जाम की स्थिति बन गई है. बीते दो दिनों में कई ट्रेन कैंसिल की गई हैं और कई लेट हैं. शहर के कई हिस्सों में लोगों ने शिकायत की है कि बीते दो दिनों से उनके यहां बिजली नहीं आ रही है. पीने के पानी का भी संकट खड़ा हो गया है. इस बीच डॉ. कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने पटना के हालात को लेकर स्थानीय प्रशासन पर निशाना है.  

बिहार: बाढ़ और बारिश से बेहाल हुआ पटना, अस्पतालों में भरा पानी, रेड अलर्ट जारी

कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने ट्वीट कर कहा, 'प्रशासन की काहिली के कारण त्राहि-त्राहि कर रहे शहर की इस हालत पर अपने 'कुशासन' के लिए शर्मिंदा होने की बजाय इसे 'प्रकृति का कोप' कहकर निकल लेना न केवल अशोभनीय है अपितु संवेदनहीन भी है.  ईश्वर राजधानी में जमा इस अपार पानी की कुछ बूंदे राजनीति की आंखों को भी बख़्शे. आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से बिहार के तमाम हिस्सों में जन-जीवन प्रभावित है. राज्य के कई बड़े अस्पतालों में पानी भर गया है. नालंदा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में पानी भरा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि मरीज अस्पताल में बेड पर बैठे हैं और चारों तरफ पानी भरा है. हॉस्पिटल में पानी भरा होने की वजह से मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं.  

VIDEO: मौसम विभाग ने बिहार में बारिश का रेड अलर्ट किया जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishvas, Kumar Vishwas, Patna, Patna Flood, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com