विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2022

फतेहपुर DM के गाय की देखभाल को 7 डॉक्टर तैनात, सरकारी आदेश की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की डीएम अपूर्वा दुबे चर्चाओं में हैं. डीएम साहिबा की गाय बीमार हैं. गाय के बीमार होने के बाद  सरकारी स्तर पर आदेश जारी हुआ है जिसमें 7 डॉक्टरों की एक टीम को उसके देखरेंख के लिए लगाया गया है.

फतेहपुर DM के गाय की देखभाल को 7 डॉक्टर तैनात, सरकारी आदेश की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल
डीएम ने पत्र को लेकर कहा है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की डीएम अपूर्वा दुबे चर्चाओं में हैं. डीएम साहिबा की गाय बीमार हैं. गाय के बीमार होने के बाद  सरकारी स्तर पर आदेश जारी हुआ है जिसमें 7 डॉक्टरों की एक टीम को उसके देखरेंख के लिए लगाया गया है. फतेहपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश का एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें लिखा गया है कि डीएम अपूर्वा दुबे की आवास पर 7 सरकारी डॉक्टर ड्यूटी करेंगे. डॉक्टरों को आदेश दिया गया है कि वो सुबह शाम गाय की देखभाल करेंगे. साथ ही गाय की क्या हालत है इसकी सूचना फोन पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालय में शाम 6 बजे हर दिन देंगे. 

आदेश में अलग-अलग दिन अलग-अलग डॉक्टरों को तैनात किया गया है. सोमवार को डॉक्टर मनीष अवस्थी, मंगलवार को डॉक्टर भुवनेश कुमार, बुधवार को डॉक्टर अनिल कुमार, गुरुवार को डॉक्टर अजय कुमार दुबे, शुकवार को डॉक्टर शिवस्वरुप, शनिवार को डॉक्टर प्रदीप कुमार और रविवार को डॉक्टर अतुल कुमार को मौके पर लगाया गया है. साथ ही किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए डॉक्टर सुरेश कुमार कन्नौजिया को रिजर्व में रखा गया है. अगर कोई डॉक्टर किसी कारण से ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाएंगे तो डॉक्टर सुरेश कुमार को उनकी जगह भेजा जाएगा.

0t9h5bo

बताते चलें कि अपूर्वा दुबे के पति विशाख जी अय्यर कानपुर में डीएम हैं. हालांकि डीएम ने जारी पत्र को लेकर कहा है कि इसे लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है. ट्विटर के माध्यम से मुझे इसकी जानकारी मिली है. मामले में दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-

Video : रांची हिंसा को स्‍थानीय लोगों ने बताया काला धब्‍बा, कहा- बाहर से आए थे लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Doctors, Fatehpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com