दिवाली की धूम और रोशनी में पूरा देश जगमगा रहा है. गली-कूचे दीयों से जगमगा रही हैं. लेकिन प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की दिवाली की बात ही कुछ और है. क्योंकि राम मंदिर बनने और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली दिवाली है. ऐसे में अयोध्या दुल्हन की तरह सज चुकी है. चप्पा-चप्पा जगमगा रहा है. बुधवार को राम मंदिर और सरयू तट पर दीपोत्सव मनाया गया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला दीया जलाकर इसकी शुरुआत की. सरयू नदी के 55 घाटों पर 25 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए. कुल 28 लाख दीयों का इंतजाम किया गया था. ताकि दीपोत्सव के लिए दीयों की कमी न हो जाए.
दीपोत्सव के साथ ही अयोध्या में आज एक साथ दो रिकॉर्ड बने. पहला रिकॉर्ड सबसे ज्यादा दीये जलाने का बना. दीपोत्सव में कुल 25 लाख 12 हजार 585 दीये जलाए गए. पिछले साल 22 लाख दीये जलाए गए थे. इसे गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. जबकि सरयू तट पर एक साथ 1121 लोगों के आरती करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

CM योगी ने प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया.
योगी ने की रामलला की विशेष पूजा
सबसे पहले CM योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में विशेष-पूजा अर्चना की. आरती की. योगी के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी रामलला के दर्शन किए. इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत हुई.

500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में विराजमान हुए रामलला
इस दौरान सीएम योगी ने कहा, "हजारों साल पहले 14 साल के वनवास के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और रामराज्य की शुरुआत की याद में भारतभर में भक्तों ने अपने घरों को दीपों की मालाओं से सजाकर इस त्योहार को मनाना शुरू किया था. इस साल की दिवाली ऐतिहासिक है, क्योंकि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्रीरामलला अपने धाम में विराजमान हुए हैं."

CM योगी ने प्रभु श्रीराम का रथ खींचा.
मथुरा-काशी दिखनी चाहिए अयोध्या जैसी दिवाली
CM योगी ने कहा कि ये दीप जो आपके द्वारा जलाए जाएंगे, वो केवल दीप नहीं हैं. ये सनातन धर्म का विश्वास है. अयोध्या वासियों का आगे आना होगा. अयोध्या जैसी दिवाली मथुरा-काशी दिखनी चाहिए.
अयोध्या में 28 लाख दीयों का बना रिकॉर्ड..तस्वीरों में देखिए CM योगी की राम मंदिर वाली दिवाली#Diwali2024 #DiwaliCelebration #Ayodhya pic.twitter.com/9ih5D4zWeJ
— NDTV India (@ndtvindia) October 30, 2024
पुष्पक विमान से पहुंचे प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण
दीपोत्सव में सबसे पहले भगवान राम, माता सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के रूप में कलाकार पुष्पक विमान से पहुंचे. CM योगी ने उनका स्वागत किया. योगी ने प्रभु श्रीराम का रथ खींचा. इस दौरान भगवान राम के स्वागत में जगह-जगह कलाकारों ने खास प्रस्तृति दी. फिर CM योगी समेत श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के रथ को रामकथा पार्क लेकर आए. यहां CM योगी ने भगवान राम की आरती उतारी और उनका राज तिलक किया.

सरयू तट पर दीपोत्सव के बाद लेजर शो और लाइट-साउंड शो हुआ.
सरयू तट पर हुआ लेज़र शो और लाइट शो
अयोध्या के सरयू तट पर लेज़र शो और लाइट शो भी हुआ. साउंड लाइट शो के जरिए रामलीला का नैरेशन किया गया. इस लेज़र शो और लाइट-साउंड शो को देखने के लिए सरयू तट पर हजारों लोग पहुंचे.
दिवाली पर रामलला का पीतांबरी श्रृंगार
राम मंदिर में पहली दिवाली पर रामलला का पीतांबरी श्रृंगार होगा. उन्हें पीले सिल्क की धोती और रेशमी कढ़ाई वाले कपड़े पहनाए जाएंगे. रामलला को कई लड़ियों की माला और गहने भी पहनाए जाएंगे. गुरुवार को दिवाली होने की वजह से भी रामलला पीले वस्त्र में अपने भक्तों को दर्शन देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं