विज्ञापन

उफ्फ! फरवरी में ही मार्च जैसा मौसम, दिल्ली NCR में अभी से चुभने लगी गर्मी, एक हफ्ते और चढ़ेगा पारा

Delhi Weather: दिल्ली में पारा तेजी से चढ़ना शुरू हो गया है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने का संकेत दिया है.

उफ्फ! फरवरी में ही मार्च जैसा मौसम, दिल्ली NCR में अभी से चुभने लगी गर्मी, एक हफ्ते और चढ़ेगा पारा
Weather News
नई दिल्ली:

दिल्ली में फरवरी के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. सोमवार को दिल्ली का तापमान 26.7 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 से 10. 8 डिग्री तक रहा. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत हैं. मौसम विभाग ने एक हफ्ते के पूर्वानुमान में कहा है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. ऐसे में गर्मी का अहसास बढ़ेगा. 

मौसम विभाग ने देश के पश्चिम हिमालय क्षेत्र में 9 से 11 फरवरी तक कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी आने का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में यह देखने को मिलेगा. वहीं पूर्वांचल में घना से बहुत घना कोहरा भी छाया रह सकता है. यूपी में कुशीनगर और लखीमपुर खीरी और हिमाचल प्रदेश में मंडी के लिए घने कोहरे का अलर्ट है. 

Delhi Weather

Delhi Weather

तापमान में और बढ़ोतरी होगी

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जाएगी. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे उत्तर भारत और मध्य भारत में यही हाल देखा जाएगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. आंध्र प्रदेश, बिहार, मेघालय और असम में भी कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान है. 

सुबह-शाम तेज हवाएं चलेंगी

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में मौसम में ज्यादा उतार चढा़व नहीं देखा जाएगा. दिन के वक्त गर्मी बढ़ेगी और रात का तापमान भी ज्यादा कम नहीं होगा. मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के वक्त अभी हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होगा. सुबह और शाम के वक्त तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन अब शीत लहर जैसी स्थिति नहीं है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com