दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझते लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था. शुक्रवार को दिल्ली में जमकर बारिश (Delhi Rain) हुई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली. बावजूद इसके मानसून (Monsoon 2024) की पहली ही तेज बारिश ने दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है. बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली और सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए. आलम ये है कि बारिश का इंतजार कर रहे लोग अब बारिश के बाद खराब व्यवस्थाओं को कोस रहे हैं. आइए आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं, बारिश के बाद का दिल्ली का हाल.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर का का बंगला भी बारिश के कारण पानी में डूब गया. खुद थरूर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि लुटियंस दिल्ली में अपने घर के बाहर का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पानी ही पानी नजर आ रहा है. वहीं उन्होंने लिखा कि सुबह उठकर उदेखा तो मेरा घर एक फुट पानी में डूबा हुआ था. हर कमरा, कालीन, फर्नीचर, वास्तव में जमीन पर मौजूद हर चीज बर्बाद हो गई. साथ ही उन्होंने लिखा कि बरसाती पानी की निकासी वाली नालियां जाम हो गई और इसलिए पानी के निकलने के लिए कोई जगह नहीं है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
This is the corner just outside my home in Lutyens' Delhi. Woke up to find my entire home under a foot of water — every room. Carpets and furniture, indeed anything on the ground, ruined. Apparently the storm water drains in the neighbourhood are all clogged so the water had no… pic.twitter.com/mublEqiGqG
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 28, 2024
दिल्ली में बारिश के बाद सराय काले खां इलाके में पानी भर गया. आम लोग इसी गंदे पानी से गुजरते नजर आए. वहीं यहां पर कई वाहन भी पानी में डूबे दिखे.

वहीं सराय काले खां में लोग अपने दुपहिया वाहनों के साथ पानी में से गुजरते नजर आए. यहां पर एक बाइक पानी में पूरी डूबी नजर आई.

दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंसने के बाद रोहिणी सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास एक कार गड्ढे में गिर गई.

नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद मिंटो ब्रिज अंडरपास में पानी भर गया.

दिल्ली में भारी बारिश के बाद आजाद मार्केट अंडरपास में पानी भर गया. इसके चलते वाहन चालकों के साथ आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दिल्ली में सीलमपुर मेट्रो स्टेशन परिसर में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली.

बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल -1 की छत का एक हिस्सा ढह गया. जिसके नीचे कई वाहन दब गए.

बारिश के बाद जलमग्न आईटीओ क्षेत्र में जल निकासी निकासी का काम चल रहा है.

थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने दिल्ली में बारिश के बीच नेशनल वॉर मेमोरियल से भारतीय सेना के डी5 मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई.

दिल्ली से सटा गुरुग्राम पहली ही तेज बारिश को झेल नहीं सका. यहां पर बारिश के बाद हर बार की तरह वाहनों की लंबी कतारें लग गई. सोहना रोड पर वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे नजर आए.

दिल्ली-एनसीआर के इलाके में भारी बारिश के कारण कई पेड़ भी उखड़ गए. बारिश के कारण नोएडा में एक पेड़ उखड़ गया और एक रोड पर गिर गया.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रेंगते नजर आए वाहन
भारी बारिश के बाद गंभीर जलभराव के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात जाम हो गया और वाहन रेंगते नजर आए.

ये भी पढ़ें :
* 228.1 MM की बारिश से 'डूबी' दिल्ली, जून में टूटा 16 साल का रिकॉर्ड
* कौन दर्द सुने, किसे दोष दें, आखिर हर बारिश में क्यों डूब जाती है दिल्ली
* दिल्लीवालो आज की बारिश तो सिर्फ ट्रेलर था, अगले 6 दिन होगी असली परीक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं