विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2018

सोनू पंजाबन के भाई चला रहे थे एस्कॉर्ट सर्विस, ऐड देकर फंसाते थे कस्टमर, लड़की दिखाने के बाद ऐसे करते थे ठगी

सोनू पंजाबन के दो भाइयों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जो एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे.

सोनू पंजाबन के भाई चला रहे थे एस्कॉर्ट सर्विस, ऐड देकर फंसाते थे कस्टमर, लड़की दिखाने के बाद ऐसे करते थे ठगी
सोनू पंजाबन फिलहाल जेल में बंद है.
  • वेब पोर्टल पर एस्कोर्ट सर्विस के देते थे ऐड.
  • तीन लोग मिलकर चला रहे थे यह रैकेट.
  • पुलिस ने तीनों को दबोचा.
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में बड़ा सेक्स रैकेट चलाने वाली और फिलहाल जेल में बंद सोनू पंजाबन के दो भाइयों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जो एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे. पुलिस को जानकारी मिली थी कि नेहरू प्लेस, ईस्ट ऑफ कैलाश और उसके आसपास के इलाकों में सोनू पंजाबन के भाई अपने एक साथी के साथ मिलकर जिस्मफरोशी के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहे है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने काम करना शुरू किया.

पुलिस ने 19 तारीख को जब एक सूचना के बाद एक गाड़ी को रोका गया तो उसमे 3 लोग थे उनके पास हथियार बरामद हुए. जब पूछताछ हुई तो पता चला कि 3 में दो विजय और संजय सोनू पंजाबन के भाई थे और एक उनका साथी रोहित था. इन्होंने बताया कि ये लोग सोनू पंजाबन के लिए एस्कॉर्ट सर्विसेज का धंधा कर रहे है और इस धंधे की आड़ में लोगों के साथ ठगी और लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है. दरअसल सोनू पंजाबन का ये गैंग अपने साथ लड़कियों को भी रखता है. 

साथ काम करने वाली महिला की अवैध यौन संबंध बनाने की मांग से परेशान युवक ने की खुदकुशी

पुलिस ने बताया कि पहले ये लोग अलग-अलग वेब पोर्टल पर एस्कोर्ट सर्विस के नाम से ऐड देते थे. जब कोई कस्टमर इन्हें फोन करता था, तब ये उसे नेहरू प्लेस इलाके में बुलाते थे और उस शख्स को लड़की दिखाकर एडवांस लेते थे. लड़की इसी दौरान झगड़ा कर वहां से निकल जाती थी और ये भी फरार हो जाते थे.

नाबालिग लड़के ने सेक्स से किया इंकार, शादीशुदा पड़ोसन ने गर्म चिमटे से दाग दिया प्राइवेट पार्ट

पूछताछ में इन्होंने ये भी बताया है कि अगर कस्टमर अगर उन्हें पकड़ भी लेता था तो ये उसे हथियार के दम पर भगा देते थे. शर्म की वजह से कोई भी इनकी शिकायत पुलिस से नहीं करता था. पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि जेल में बंद सोनू पंजाबन के कहने पर ये एक गवाह को धमकी भी दे रहे थे. पुलिस की माने तो ये अब तक सैकड़ो लोगों के साथ ठगी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुके है.

सेक्स चेंज कराने के लिए लड़के ने घर से चुराए गहने, बार डांसर बनने का था सपना

VIDEO: कहां-कहां तक फैला है जिस्मफरोशी का नेटवर्क, कौन लोग हैं इसके पीछे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Sonu Punjaban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com