विज्ञापन

गंदे कमेंट का किया विरोध, दिल्ली में मणिपुर की लड़की पर हो गया हमला, गले-कान पर वार

पीड़िता के अनुसार, वह अपने दोस्त के साथ एक पार्क में टहल रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. जब लड़कियों में से एक ने इन टिप्पणियों का विरोध किया.

गंदे कमेंट का किया विरोध, दिल्ली में मणिपुर की लड़की पर हो गया हमला, गले-कान पर वार
  • दिल्ली के साकेत कोर्ट के पास पूर्वोत्तर भारत की लड़की पर पार्क में भद्दे कमेंट के बाद हमला हुआ
  • पीड़िता मणिपुर की निवासी है और वह अपने दोस्त के साथ पार्क में टहल रही थी जब विवाद शुरू हुआ
  • आरोप है कि आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के कान और चेहरे पर हमला किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के साकेत कोर्ट के पास पूर्वोत्तर भारत की एक लड़की पर हमला हुआ है.लड़की का आरोप है कि वह पार्क में टहल रही थी ,तभी लोगों ने उसपर भद्दे कमेंट किए जिसका विरोध करने के बाद उसपर ये हमला हो गया है. दिल्ली पुलिस ने पीड़िता के आरोप पर बयान दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में दो लोग अरेस्ट हुए हैं.

पूरी घटना समझिए

घटना के अनुसार, लड़की पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर की है. पीड़िता के अनुसार, वह अपने दोस्त के साथ एक पार्क में टहल रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. जब लड़कियों में से एक ने इन टिप्पणियों का विरोध किया, तो मामला बढ़ गया और आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की.

दिल्ली पुलिस के हवाले से जानिए पूरी खबर 

साउथ जिला डीसीपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की साकेत कोर्ट के पास पार्क मे  मणिपुर की एक लड़की अपनी दोस्त के साथ टहल रही थी तभी कुछ लोगों ने उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी की.जब दोनों लड़कियों ने इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया और आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए.घायल लड़कियों को पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई जहां उनका इलाज कराया गया.वहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. पुलिस उनसे लगातार संपर्क मे है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है.

अब आप ने भी बोला हमला 

मालवीय नगर एकबार फिर नॉर्थ ईस्ट के दो लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार पर आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली सरकार और पुलिस को घेरना शुरू कर दिया है. आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस कमीशनर पुलिस थानों को हिदायत दी है कि क्राइम की रिपोर्ट दर्ज कम करे. पुलिस थानों को बंद कर देना चाहिए. दिल्ली मे हर जगह नशे का समान जुआ का अड्डा चल रहा है.सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी दो हफ्ते ही हुए हैं नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों के साथ हरासमेंट हुआ था. दिल्ली पुलिस ने पहले ढिलाई रखी और जब सोशल मीडिया पर शोर मचा तब जाकर पुलिस हरकत मे आई.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी दो हफ्ते ही हुए हैं नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों के साथ हरासमेंट हुआ था. दिल्ली पुलिस ने पहले ढिलाई रखी और जब सोशल मीडिया पर शोर मचा तब जाकर पुलिस हरकत मे आई.हमने कई मामलों मे देखा गया है कि जनकपुरी कमल ध्यानी गढ्ढे मे गिरा मामले मे देखा पुलिस पहले लीपापोती मे लगी हुई थी जब सोशल मिडिया पर हल्ला मचा तब जाकर पुलिस थोड़ी हरकत मे आई. 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस के ऊपर आप जोर लगाएं तब जाकर ये काम करेंगे.कल के मामले में साकेत कोर्ट का इलाका साउथ दिल्ली का सबसे सेफ इलाका माना जाता है. वहां तक छेड़छाड़ की घटना हो गई. पुलिस आज FIR दर्ज कर रही है, कल क्यों नहीं हुई? रात मे क्यों नहीं हुई.उसके पहले वाली घटना में भी दो दिन बाद FIR दर्ज हुई. क्यों? 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com