विज्ञापन

दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट, जगह-जगह जलजमाव से ट्रैफिक का बुरा हाल

Heavy rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है और भारी ट्रैफिक जाम भी कई जगहों पर देखा जा रहा है.

दिल्ली में अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
  • दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है.
  • भारी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है.
  • नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश के चलते कई इलाकें पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं.

भारी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की तेज रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुक बारिश जारी है. जबकि मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए दिल्ली-एनसीआर भारी बारिश होने की संभावना जताई है. दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से समस्याएं देखी जा रही हैं. लगातार बारिश की वजह से ट्रैफिक जाम भी हो गया है. लोगों को सुबह-सुबह ऑफिस पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. 

दिल्ली हुई पानी-पानी 

गुरुवार सुबह से ही जारी बारिश की वजह से दिल्ली पानी-पानी हो गई है. कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. IMD ने आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, बारिश के साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट है, तेज हवाएं चलने की संभावना बन रही है. ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी रखने की सलाह दी गई है. जबकि ट्रैफिक को लेकर भी एडवायजरी जारी कर दी गई है. 

अक्षरधाम मंदिर के पास भारी जाम 

भारी बारिश की वजह से दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास NH-24 पर भारी ट्रैफिक जाम है. लगातार बारिश की वजह से यहां सुबह से ही गाड़ियां रुक-रककर चल रही हैं. ऐसे में यहां सुबह 7 बजे से ही लंबा ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है. 

दिल्ली के बुराड़ी में भरा पानी 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही थी. जबकि गुरुवार की सुबह से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. ऐसे में भारी बारिश के कारण बुराड़ी इलाके में जलभराव हो गया और सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी हुई. यहां एक बस भी बारिश से पानी में फंस गई.

नोएडा में भी भारी बारिश

दिल्ली से लगे नोएडा में भी रात से ही बारिश हो रही है. नोएडा में भी लंबा ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है. जिससे आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नोएडा के सेक्टर-75 में भारी जलजमाव की स्थिति देखी जा रही है. यहां भारी बारिश के बाद सड़कें पानी में डूबी रहीं. 

गाजियाबाद में सड़कें बनी तालाब

गाजियाबाद में लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है. यहां से आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहर में पिछले 24 घंटे से जारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. 

इंदिरापुरम इलाके में भारी जलभराव 

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में भारी जलभराव की स्थिति देखी जा रही है. जिससे रोज़ाना आने-जाने वालों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. मूसलाधार बारिश के बाद सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गईं.

दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे भारी 

दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे भारी होने वाले हैं. मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक यहां मॉनसून पूरी तरह से सक्रिए है. जिससे बारिश की स्थिति बनी हुई है. लगातार बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट हो गई है और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है. वहीं जलभराव की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर चल रहा है. पंपिंग सेट और अन्य संसाधनों को सड़कों पर लगाया गया है. ताकि जलभराव की स्थिति में तुरंत पानी की निकासी करवाई जा सकेगी.

ये भी पढे़ंः शख्स ने जेब से मोबाइल निकालकर देखा, इतने में सामने से आ गई मौत, VIDEO डरा देगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Heavy Rain, Delhi NCR Weather, Delhi NCR Weather Alerts, Delhi Rain Alert Live Updates, Delhi Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com