विज्ञापन

6 हजार में कैब बुक, चाबी कहां है ये भी पता था, IRS की बेटी के कातिल ने ऐसे तोड़ी मल्टी लेयर्ड सिक्योरिटी

Delhi IRS Daughter Rape Murder: जांच से पता चला है कि आरोपी को पहले से इस बात की सटीक जानकारी थी कि किस समय पर पीड़िता के माता-पिता मॉर्निंग वॉक  और जिम के लिए घर से निकलेंगे, उस दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली होगी. वह ये भी जानता था कि अधिकारी ताला लगाकर घर की चाबी कहां रखते हैं.

6 हजार में कैब बुक, चाबी कहां है ये भी पता था,  IRS की बेटी के कातिल ने ऐसे तोड़ी मल्टी लेयर्ड सिक्योरिटी
रेप और हत्या का आरोपी बिल्डिंग की सिक्योरिटी तोड़ घर में कैसे घुसा.
  • दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी से रेप और हत्या की आरोपी राहुल मीणा ने पहले से पूरी योजना बनाई थी
  • आरोपी ने अधिकारी के घर की चाबी शू रैक में रखी होने की जानकारी का फायदा उठाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया
  • राहुल मीणा ने अलवर में एक शादी में शामिल होकर वहां से दिल्ली के लिए कार बुक की और पैदल अधिकारी के घर पहुंचा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी से रेप और हत्या की घटना से पूरी राजधानी दहल गई है. हर कोई यही सोच रहा है कि इतनी हाई सिक्योरिटी बिल्डिंग में आरोपी आखिर घुसा कैसे. क्या किसी ने उसे देखा नहीं? बता दें कि आरोपी अधिकारी के घर पर पहले नौकरी करता था. उस बिल्डिंग की एक-एक चीज से वह बाकिफ था. उसे अधिकारी का रूटीन भी पता था. बस इसी बात का उसने फायदा उठाया. पुराने नौकर और हत्या के आरोपी ने मल्टीलेयर्ड सिक्योरिटी कैसे तोड़ी और अलवर से वह दिल्ली कैसे पहुंचा इसका खुलासा हो गया है.

अलवर में रेप कर दिल्ली पहुंचा था राहुल मीणा

आरोपी राहुल मीणा मंगलवार को अपने एक दोस्त के साथ अलवर में एक शादी में गया था. शादी समारोह में उसने अपने दोस्त से कहा कि वह किसी जरूरी काम से जा रहा है. बाद में वह अपने दोस्त के घर वापस आया और कथित तौर पर उसकी पत्नी से भी रेप किया. 

IRS अधिकारी के घर तक पैदल पहुंचा

राहुल मीणा ने दिल्ली आने के लिए 10,000 रुपये में एक मोबाइल फोन बेचा. इस पैसे से उसने अलवर से दिल्ली के लिए 6,000 रुपये में एक कार बुक की. हालांकि, दिल्ली पहुंचने के बाद उसने ड्राइवर को किराया दिया ही नहीं. उसे ऐसे ही भगा दिया. वहां से आरोपी IRS अधिकारी की अमर कॉलोनी स्थित कैलाश हिल्स बिल्डिंग तक पैदल चलकर गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहले से प्लानिंग पर तड़के घर में घुसा

सुबह लगभग 6:30 बजे वह कॉलोनी में दाखिल हुआ था. 6:39 बजे वह अधिकारी के घर में घुसा और घटना को अंजाम देने के बाद 7:20 बजे वह घर से बाहर निकल गया. जिस तरह से उसने बहुत ही कम समय में इतनी खतरनाक वारदात को अंदाम दे डाला इससे साफ है कि उसने पूरी योजना पहले से ही बना रखी थी. 

पीड़िता के घर कैसे पहुंचा आरोपी?

आरोपी राहुल इतना शातिर है कि वह पहले से जानता था कि जिस वक्त वह घर में घुस रहा है उस वक्त अधिकारी और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं होंगे. वे बिल्डिंग की मुख्य इमारत से जिम के लिए निकलेंगे. उनके निकलते समय वहां कोई गार्ड मौजूद नहीं था. इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी बिल्डिंग के मेन गेट से अंदर घुस गया.  एक्सेस कार्ड या की कार्ड से वह तीसरी मंजिल पर पीड़िता के घर में घुस गया. 

आरोपी को घर की चाबी कैसे मिली?

यह की कार्ड दरवाजे के बाहर रखे शू रैक में था. जिससे साफ पता चलता है कि आरोपी जानता था कि चाबियां कहां रखी होती हैं. घर में घुसते और वारदात को अंजाम देने के बाद उसने सबसे पहले उसने अपने कपड़े बदले और फिर एक बैग लेकर इमारत से बाहर निकल गया. ये बैग उसके पास घर में घुसते समय नहीं था.

जांच से पता चला है कि आरोपी को पहले से इस बात की सटीक जानकारी थी कि किस समय पर पीड़िता के माता-पिता मॉर्निंग वॉक  और जिम के लिए घर से निकलेंगे, उस दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली होगी. वह ये भी जानता था कि अधिकारी ताला लगाकर घर की चाबी शू रैक में रखते थे, ताकि बाद में आने वाले हाउस हेल्प आसानी से चाबी निकाल सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

दरवाजा खोलकर घर में घुसा, रेप-मर्डर कर बदले कपड़े

बुधवार सुबह, आरोपी राहुल मीणा ने बिल्डिंग में घुसने के बाद शू रैक से चाबी निकाली ली और दरवाजा खोलकर बड़ी ही आसानी से घर में घुस गया. उसने पहले अधिकारी की बेटी से रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. बड़ी ही आसानी से वह वहां से भाग भी गया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह इस बात की जांच करेंगे कि आरोपी हाउस हेल्प की पुलिस वेरिफिकेशन हुई थी या नहीं. 

ये भी पढ़ें-24 घंटे में दो रेप, एक मर्डर... न कानून का डर, न अपने किए पर पछतावा; IRS की बेटी से दरिंदगी मामले में खुलासे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com