विज्ञापन

दिल्ली के द्वारका में CNG फिलिंग स्टेशन पर CNG सिलेंडर फटा, 4 लोग घायल

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक फिलिंग स्टेशन पर CNG सिलेंडर में गैस भरते समय उसमें धमाका हो गया, जिससे कम से कम चार लोग घायल हो गए.

दिल्ली के द्वारका में CNG फिलिंग स्टेशन पर CNG सिलेंडर फटा, 4 लोग घायल
  • दिल्ली के द्वारका इलाके में एक CNG फिलिंग स्टेशन पर सिलेंडर में गैस भरते समय बड़ा धमाका हुआ
  • हादसे में चार लोग घायल हो गए दो लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है
  • धमाके का कारण ट्रकों में लगी CNG किट का मानकों के अनुरूप न होना माना जा रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के द्वारका इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. बुधवार को इलाके में एक फिलिंग स्टेशन पर CNG सिलेंडर में गैस भरते समय उसमें धमाका हो गया, जिससे कम से कम चार लोग घायल हो गए. धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच कर रही है.

CNG पंप पर हुआ था धमाका

सूत्रों के अनुसार, यह धमाका मित्राओं गांव में स्थित एक CNG पंप पर हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूत्रों ने बताया कि घायल हुए चारों लोगों को तुरंत पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 2 की स्थिति गंभीर है और उनका उपचार जारी है. घायलों में तीन पंप अटेंडेंट हैं और उनकी पहचान हो गई है और एक घायल जिसकी हालत गंभीर है, उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. घायलों में 34 साल के दीपक, 26 साल के विकास कुमार और 40 साल के नीरज शामिल हैं.

बीजेपी सांसद ने दिए जांच के निर्देश

स्थानीय पार्षद अमित खरखड़ी ने घटनास्थल और राव तुला राम अस्पताल का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए. सांसद कमलजीत सहरावत ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.

कैसे हुआ यह हादसा?

प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण ट्रकों में लगी CNG किट का मानकों के अनुरूप न होना था. मौके पर पता चला कि पंप अटेंडेंट ऊपर बताए गए ट्रक में CNG भर रहा था, तभी एक सिलेंडर फट गया.

DCP द्वारका ने बताया कि मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुंच गई है और घटना स्थल की जांच कर रही है. इसके अलावा IGL के टेक्नीशियन और अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है.

यह भी पढ़ें: डॉक्टर फोन पर स्टाफ को देती रही निर्देश, डिलिवरी के बाद मां-बच्चे की मौत, अयोध्या में लापरवाही की हदें पार!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com