देशभर में CAA लागू हो गया है. इस कदम को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. दिल्ली सीएम ने कहा कि ये CAA आखिर है क्या. केंद्र सरकार का कहना है कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यक अगर भारत की नागरिकता (Citizenship Amendment Act) लेना चाहे तो उनको दे दी जाएगी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसका मतलब तो यह है कि बड़ी संख्या में इन देशों से अल्पसंख्यकों को लाया जाएगा और उनको रोजगार दिए जाएंगे, उनके लिए घर बनाए जाएंगे और उनको यहां बसाया जाएगा, ये तो अजीब बात है.
ये भी पढ़ें-"PM मोदी का फैसला सही है": विरोध के बीच स्मृति ईरानी ने किया CAA का बचाव
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"पाकिस्तानियों को भारत में बसाने पर खर्च होगा पैसा"
सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे बच्चों को रोजगार नहीं दे पा रही लेकिन पाकिस्तान से उनके बच्चों को लाकर रोजगार देना चाहती है. भारत में ढेरों लोग बेघर हैं, लेकिन बीजेपी पाकिस्तान से लोगों को लाकर यहां बसाना चाहती है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार का जो पैसा हमारे विकास पर खर्च होना चाहिए, वह पैसा पाकिस्तानियों को भारत में बसाने पर खर्च किया जाएगा. सीएम केजरीवाल ने कहा कि इन देशों में लगभग ढाई से 3 करोड़ अल्पसंख्यक हैं, जैसे ही भारत के दरवाजे खोलेंगे, भारी भीड़ हमारे देश में आ जाएगी.
CAA क़ानून देश के हित में नहीं है। कैसे? इस वीडियो को ज़रूर देखें और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को दिखाएं … pic.twitter.com/j0QKKQEK8m
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 13, 2024
"CAA को लेकर वोट बैंक की राजनीति"
दिल्ली सीएम ने सवाल किया कि अगर 3 करोड़ में से डेढ़ करोड़ लोग भी भारत आ गए तो इनको रोजगार कौन देगा और इनको कहां बसाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आखिर बीजेपी ऐसा क्यों कर रही है, इस मद्दे पर बहुत से लोगों से बात हुई. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर CAA को लेकर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पूरा का पूरा खेल वोट बैंक बनाने की गंदी राजनीति का है. इन तीनों देशों से डेढ़ से 2 करोड़ लोगों को भारत ले आया गया और उनको चुन-चुन कर देश के अलग-अलग भागों में बसाया गया, ताकि जहां बीजेपी के वोट कम है, वहां झुग्गी डालकर इनको बसाया जाएगा और बीजेपी के वोट तैयार हो जाएंगे.
"हमारे युवा दर-दर की ठोकरे खा रहे"
सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोगों का कहना है कि इस चुनाव तो नहीं लेकिन आगे के चुनाव में बीजेपी को इसका बहुत बड़ा फायदा मिल सकता है. हालांकि मुझे नहीं पता यह सच है या गलत. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीजेपी ऐसा क्यों कर रही है. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है हमारे युवा दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं. रोजगार के लिए और उनके ऊपर डंडे बरसाए जा रहे हैं. ऐसे में सरकार महंगाई और बेरोजगारी का समाधान ढूंढने की बजाय क्या ही बात कर रही है.
"कोई भी दूसरे देश के गरीबों को अपने घर नहीं लाना चाहता"
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले पूरी दुनिया से उल्टा चल रहे हैं. दुनिया में कोई भी देश अपने पड़ोसी देश के गरीबों को अपने घर नहीं लाना चाहता, बल्कि उनको रोकने के लिए हर देश तरह-तरह के कानून बनता है और बॉर्डर पर दीवारें और तारे लगाई जाती हैं. बीजेपी पूरी दुनिया की अकेली पार्टी है जो पड़ोसी देश के गरीबों को अपने देश में घुसाने के लिए दरवाजे खोल रही है. पिछले 10 साल में 11 लाख से ज्यादा बड़े-बड़े उद्योगपति और व्यापारी भारत छोड़कर जा चुके हैं. ये लोग भारत में इंडस्ट्री चलाते थे, व्यापार करते थे और लाखों लोगों को नौकरी और रोजगार देते थे. ये लोग बीजेपी की गलत नीति और अत्याचार के चलते भारत छोड़कर चले गए. अगर बीजेपी लाना चाहती है तो इन लोगों को वापस लेकर आए. ये लोग भारत आएंगे तो भारत में निवेश करेंगे हमारे बच्चों को रोजगार मिलेगा.
ये भी पढ़ें-Explainer: CAA कानून में किन्हें मिली छूट? मुस्लिमों की नागरिकता पर है खतरा? जानें आपके हर सवालों के जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं