7 years ago
नई दिल्ली:
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के मद्देनजर मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ NDTV India की खास बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के पास न मुद्दे हैं और न ही चेहरे. भाजपा काम की राजनीति का कोई जवाब नहीं दे पा रही है. बता दें, फरवरी को दिल्ली में चुनाव और 11 फरवरी को मतगणना है. ऐसे में तमाम मुद्दों को लेकर अरविंद केजरीवाल कई सवालों के जवाब देने आ रहे हैं. साथ विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब भी मुख्यमंत्री अपने इस इंटरव्यू में दे सकते हैं.