सीमा शुल्क विभाग ने ट्रक के जरिए व्यापार मार्ग से तस्करी कर लाई जा रही 532 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन अटारी सीमा पर बरामद की है. इसकी कीमत 2,700 करोड़ रुपये बताई गई है. भारतीय सीमा शुल्क के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जाती है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्त दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि हेरोइन की खेप और अन्य 52 किलोग्राम संदिग्ध मिश्रित मादक पदार्थ ट्रक में सेंधा नमक के सैकड़ों बोरों के नीचे छिपाकर रखा गया था. यह ट्रक पाकिस्तान से एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) से शनिवार को अटारी पहुंचा थ. उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय संगठित मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़ करने में एक बड़ी सफलता मिली है.
NDTV Exclusive : पाकिस्तान दे रहा है भारत में नार्को-आतंकवाद को बढ़ावा
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अमृतसर के सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय ने अटारी स्थित आईसीपी पर आयात खेप में 532 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन और 52 किलोग्राम संदिग्ध मिश्रित नशीले पदार्थ जब्त किए हैं. गुप्ता ने कहा कि भारतीय सीमा शुल्क के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है. शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सेंधा नमक की खेप की जांच के दौरान एक बोरे में सफेद पदार्थ रखा मिला. 600 बोरों की जांच में 15 में नशीला पदार्थ होने का संदेह हुआ. 15 बोरों की आगे की जांच में उनमें 532 किलोग्राम हेरोइन और 52 किलोग्राम मिश्रित मादक पदार्थ पाया मिला. गुप्ता ने कहा ,‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 2,700 करोड़ रुपए बताई जाती है.'
VIDEO : जम्मू-कश्मीर से देश में आ रही अफगानी हेरोइन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं