विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2024

गैंगस्टर नरेश सेठी गिरोह के शार्पशूटर को क्राइम ब्रांच ने रोहिणी से दबोचा

अधिकारियों ने कहा कि मोहित नरेश सेठी और अक्षय गिरोह का करीबी सहयोगी है और वह गिरोह के नेताओं के अगले निर्देश तक अपराध करने से पहले और बाद में शूट-आउट मैनेज करता था और शूटरों को शरण देता था.

गैंगस्टर नरेश सेठी गिरोह के शार्पशूटर को क्राइम ब्रांच ने रोहिणी से दबोचा
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर नरेश सेठी के 24 वर्षीय शार्पशूटर को दिल्‍ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है. उसने रंगदारी के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले मोहित उर्फ मोजी के रूप में हुई है. अधिकारियों ने कहा कि मोहित नरेश सेठी और अक्षय गिरोह का करीबी सहयोगी है और वह गिरोह के नेताओं के अगले निर्देश तक अपराध करने से पहले और बाद में शूट-आउट मैनेज करता था और शूटरों को शरण देता था.

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) सतीश कुमार ने बताया कि 27 फरवरी को बुध विहार थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई थी, जहां दो बदमाश बाइक पर आए और सेक्टर-24 रोहिणी स्थित लकी प्रॉपर्टीज के कार्यालय पर गोलियां चलाईं. शिकायतकर्ता योगेश शर्मा को भी गैंगस्टर नरेश सेठी की ओर से दो करोड़ रुपये की मांग का मैसेज मिला था. डीसीपी ने कहा, “हाल ही में मोहित के संबंध में पुलिस को एक विशेष इनपुट मिला था कि वह सेक्टर -11, रोहिणी क्षेत्र में आएगा. जहां जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया गया.''

पूछताछ में मोहित ने खुलासा किया कि वह हरियाणा में लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में शामिल है. डीसीपी ने कहा, ''अपने आपराधिक जीवन के शुरुआती चरण में वह हिसार जेल में बंद था जहां उसकी मुलाकात नरेश सेठी और राजू बसोदी गिरोह के सदस्यों से हुई. जमानत पर बाहर आने के बाद वह गिरोह में शामिल हो गया. गैंगस्टर राजू बसोदी और नरेश सेठी के निर्देश पर उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नरेंद्र उर्फ नंदा ठेकेदार नाम के एक शराब ठेकेदार की हत्या कर दी. घटना में पीड़ित पर लगभग 100 गोलियां चलाई गईं.''

ये भी पढ़ें : Faridabad : किरायेदार ने बंदूक दिखाकर किया अगवा, 800 किलोमीटर तक घुमाता रहा, मांगी फ़िरौती

ये भी पढ़ें : VIDEO: जब 'स्पाइडरमैन' को 'स्पाइडरगर्ल' के साथ बाइक पर स्टंट करना पड़ा भारी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangster Naresh Sethi, Delhi Police Crime Branch, Sharpshooter Of Gangster Naresh Sethi Gang Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com