विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2019

क्रिकेट क्लब आफ इंडिया ने भी जताया पुलवामा हमले का विरोध, इमरान खान की फोटो को ढका

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले का अनूठा विरोध जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पोस्टर ढक दिया

क्रिकेट क्लब आफ इंडिया ने भी जताया पुलवामा हमले का विरोध, इमरान खान की फोटो को ढका
इमरान खान (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले का अनूठा विरोध जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पोस्टर ढक दिया. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरूवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली है. बीसीसीआई की मान्य ईकाई क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के मुख्यालय ब्रेबोर्न स्टेडियम पर है. मुंबई स्थित सीसीआई के समूचे परिसर में दुनिया भर के महान क्रिकेटरों की तस्वीरें लगी हुई हैं. इनमें पाकिस्तान के 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान की भी तस्वीर भी शामिल है. जिसे पुलवामा में हुए हमले के विरोध में ढक दिया गया है. 

पुलवामा हमला: CRPF ने कहा- संकट में फंसे हर कश्मीरी के लिए हैं ‘मददगार', जारी किए टोल फ्री नंबर

सीसीआई की अध्यक्ष प्रेमल उदाणी ने कहा कि इस संबंध में फैसला शुक्रवार को लिया गया. उन्होंने कहा कि सीसीआई खेलों का क्लब है और हमारे यहां मौजूदा और अतीत के क्रिकेटरों की तस्वीरें हैं. हम मौजूदा घटनाक्रम पर इस तरीके से अपनी नाराजगी जताना चाहते थे. हमने अभी इसे ढक दिया है लेकिन कह नहीं सकते कि कब इस पर से पर्दा हटाया जायेगा. इमरान भारत के खिलाफ दो बार ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेल चुके हैं. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 1989 में नेहरू कप मैच में यहां आस्ट्रेलिया को हराया था जिसमें वह मैन आफ द मैच थे. 

Video: व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान- पीएम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pulwama Attack, Pulwama Terror Attack, Terror Attack On CRPF, Pakistan On Pulwama Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com