The Kerala Story: फिल्म 'द केरल स्टोरी' के एक क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला है. मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पुलिस को बताया कि क्रू मेंबर्स में से एक को अनजान नंबर से मैसेज आया है. मैसेज में उसे घर से बाहर नहीं निकलने की धमकी दी गई है. साथ में ये कहा गया है कि ये कहानी दिखाकर अच्छा काम नहीं किया.
पुलिस ने क्रू मेंबर के सदस्य को सुरक्षा प्रदान कर दी है. लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. दरअसल अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
सूत्रों ने बताया की अंबोली पुलिस के थाना क्षेत्र में इनका दफ्तर है. इसलिए अंबोली पुलिस को इस मामले जरूरी कार्रवाई और सुरक्षा उपाय का आदेश दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जरूरत पड़ी तो इनकी सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी. इस मामले में जांच चल रही है.
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी' के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगा दी है. बंगाल सरकार की तरफ से कहा गया है कि सरकार ने यह कदम उठाया है कि राज्य में ‘नफरत और हिंसा की किसी भी घटना' को टाला जा सके. अधिकारी ने बताया कि फिल्म का प्रदर्शन करने वाले किसी भी सिनेमाघर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. हाल ही में बनर्जी ने कहा था कि ‘द केरल स्टोरी' में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिसका इरादा केरल को बदनाम करना है.
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित यह फिल्म केरल में महिलाओं के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें धर्म परिवर्तन और आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है. फिल्म पांच मई को रिलीज हुई थी.
देश के कई राज्यों में लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने फिल्म को सही ठहराया है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म को अपने राज्य में टैक्स फ्री करने का आदेश दिया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी रविवार को कहा था कि जो इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं वहीं लोग पीएफआई का समर्थन करते हैं. (ANI इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें : रूस ने जताई चिंता, "अपने पास जमा अरबों भारतीय रुपये का नहीं कर पा रहा इस्तेमाल"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं