कई सारे विवाद झेलने के बाद बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में इन सभी की एक्टिंग को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. यही वजह है कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने अपने तीसरे दिन उम्मीद से ज्यादा कमाई की है.
बात करें फिल्म से तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो 'द केरल स्टोरी' ने अपने तीसरे दिन यानी रविवार को 16.50 करोड़ रुपये के आसपास की किया है. अदा शर्मा स्टारर द केरल स्टोरी ने पहले दिन 8.03 करोड़ की कमाई की थी. जबकि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 12.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं तीनों दिनों का आंकड़ा मिलाकर देखा जाए तो इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड 35.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
चौंकाने वाली बात यह है कि अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने अक्षय कुमार और इमरान हाशमी जैसी बड़े स्टार की फिल्म सेल्फी की टोटल कमाई से दोगुनी कमाई तीन दिनों में कर लिया है. फिल्म सेल्फी ने कुल 17.03 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि आपको बता दें कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कहानी केरल की महिलाओं के एक ग्रुप की है, जो इस्लाम में परिवर्तित होकर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया में शामिल हो जाती हैं. इस फिल्म का निर्देशन सुदिप्तो सेन ने किया है.
एयरपोर्ट के बाहर एक फैन के साथ दीपिका पादुकोण ने दिया पोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं