विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2018

नैतिकता के नाम पर प्रेमी जोड़े की रात भर पिटाई, दोनों अस्पताल में भर्ती

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों को पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में भोगेश्वरी फुकनानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

नैतिकता के नाम पर प्रेमी जोड़े की रात भर पिटाई, दोनों अस्पताल में भर्ती
प्रतीकात्मक फोटो
गुवाहाटी: असम के नगांव जिले में नैतिकता के कथित ठेकेदारों ने एक जोड़े की कथित तौर पर रात भर पिटाई की और महिला को गंजा कर दिया. पुलिस ने बताया कि गांववालों ने 'नजायज' प्रेम संबंधों के चलते दोनों के साथ बदसलूकी की. पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल झुमुरमुर में हुई और गंभीर रूप से घायल जोड़े को आज सुबह पुलिस के हवाले कर दिया गया.  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों को पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में भोगेश्वरी फुकनानी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

उत्तर प्रदेश : बदायूं में प्रेमी जोड़े का शव नदी से बरामद, दोनों शादी करना चाहते थे

उत्तर प्रदेश में प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी 
पिछले महीने ही उत्तर प्रदेश में सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. महमूदाबाद के निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि वीरेन्द्र वर्मा (19) नामक युवक रंजना (18) से प्यार करता था, लेकिन परिवार वाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे. इससे परेशान प्रेमी जोड़े ने शाहजहांपुर-गोण्डा यात्री ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. उन्होंने बताया कि प्रेमी युगल 23 मई को ही घर से निकल गया था. लड़की के परिवार वालों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी.

वीडियो : पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया गया​
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
नैतिकता के नाम पर प्रेमी जोड़े की रात भर पिटाई, दोनों अस्पताल में भर्ती
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com