India Coronavirus Updates : भारत में गुरुवार यानी 16 दिसंबर, 2021 की सुबह तक पिछले 24 घंटे में 7,974 नए COVID-19 केस सामने आए हैं, जो कि बुधवार के डेली मामलों से 14.2 फीसदी ज़्यादा हैं. वहीं, मौतों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. बुधवार को जहां एक दिन में 247 मौतें हुई थीं, वहीं, गुरुवार की सुबह 343 मौतें दर्ज हुई हैं. मंगलवार की सुबह एक दिन में मौतों की संख्या 252 थी.
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रसार के बीच कोविड के मामलों में वृद्धि होना चिंताजनक है. फिलहाल देश में ओमिक्रॉन के मामले सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हैं, जहां कुल 32 मरीज मिले हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोरोना के ताजा आंकड़े
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को देश में एक घंटे में 7,974 नए केस सामने आए हैं.
- एक दिन में कुल 343 मौतें हुई हैं.
- फिलहाल देश का एक्टिव केस लोड 87,245 पर है.
- संक्रमण के कुल मामलों के मुकाबले एक्टिव केस इनका 1 फीसदी से कम हैं. फिलहाल यह 0.25% पर है,जोकि मार्च, 2020 के बाद सबसे कम है.
- रिकवरी रेट मार्च, 2020 के बाद 98.38% पर सबसे ऊंचे स्तर पर है.
- 24 घंटे में 7,948 मरीज रिकवर हुए हैं, जिसके साथ इस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,41,54,879हो गई है.
- डेली पॉजिटिविटी रेट 0.57% पर है, जोकि पिछले 73 दिनों से 2 फीसदी से नीचे है.
- वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.64% पर है, जोकि 32 दिनों से 1 फीसदी के नीचे है.
- भारत में अब तक कुल 135.25 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं