Coronavirus India latest Updates: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद कोरोना से 59 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं करीब 2,000 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59,662 हो गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 3320 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 95 मरीजों की मौत हुई है. 17,847 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. भारत में कोरोनावायरस से अबतक 1,981 मरीजों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट की बात की जाए तो बीते 24 घंटों का रिकवरी रेट 29.91 फीसदी है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. वहां संक्रमितों का आंकड़ा 19 हजार के पार पहुंच गया है. बीते शुक्रवार महाराष्ट्र में कोरोना के 1089 नए मामले सामने आए. जिसके बाद राज्य में संक्रमितों का कुल संख्या 19,063 हो गई है. सिर्फ मुंबई में ही कोरोना के 12,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.
Coronavirus (COVID-19) Cases in India Updates in Hindi: