भारत में गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं. एक दिन में देश में 4 लाख 12 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2 करोड़ 10 लाख के पार पहुंच चुकी है.
पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 4,12262 नए मामले सामने हैं और इस अवधि में 3980 की मौत हुई है, मौतों की संख्या भी अबतक की सबसे ज्यादा है. इसके साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2,10,77,410 हो गई है. वहीं मरने वालों की कुल संख्या 23,01,68 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 3,29,113 लोग रिकवर हुए हैं. अब तक कुल 1,72,80,844 लोग ठीक हो चुके हैं. एक्टिव मामलों की संख्या 35,66,398 है. पॉजिटिविटी रेट 21.43% है.
प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन ने आगाह किया है कि चूंकि सार्स-सीओवी2 और उत्परिवर्तित हो रहा है, इसलिए नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए. विजयराघवन ने साथ ही यह भी कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर की तीव्रता का पूर्वानुमान नहीं जताया गया था.
Coronavirus Latest Updates in Hindi (Covid-19):
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)