6 years ago
नई दिल्ली:
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 17,407 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,11,56,923 हो गई. देश में करीब एक महीने बाद 17 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 29 जनवरी को 24 घंटे में वायरस के 18,855 नए मामले सामने आए थे. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 89 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई और मृतक संख्या बढ़कर 1,57,435 हो गई है.