विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. रोजाना आने वाले नए मामले अब 40 हजार के पार निकल गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 44,230 नए COVID-19 केस सामने आए हैं. वहीं, गुजरे 24 घंटों में 555 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. अब तक देश में 4,23,217 लोगों की संक्रमण के चलते जान जा चुकी है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान 42,360 मरीज ठीक हुए हैं जबकि अब तक देश में कुल 3,07,43,972 लोग महामारी के कहर से निकलने में कामयाब रहे हैं. फिलहाल, रिकवरी रेट 97.38 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही. देश में एक्टिव केस वर्तमान में 4,05,155 हैं, जो कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है. 

संक्रमण दर पर नजर डालें तो दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.44 फीसदी है. यह फिलहाल पांच फीसद से नीचे है. देश में अब कुल कोरोना टेस्ट बढ़कर 46.46 करोड़ हो गए. देश में अब तक 45.60 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 51,83,180 डोज दी गई हैं. 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus New Cases In India, Coronavirus New Cases Today, Covid-19 Active Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com