विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामले एक बार फिर 15,000 के ऊपर पहुंच गए हैं. बीते 24 घंटे में करीब 16,500 नए केस सामने आए हैं.  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 16,488 नए मामले आने के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,10,79,979 हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटे यानी एक दिन में वायरस के चलते 113 मरीजों की मौत हुई है. देश में अब तक करीब 1.57 लाख लोगों की जान जा चुकी है.  

आज लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामले 16,000 से ऊपर दर्ज किए गए हैं. शनिवार को 16,488, शुक्रवार को 16,577 नए COVID-19 केस और गुरुवार को 24 घंटे में 16,738 नए मामले दर्ज किए गए. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12,771 मरीज ठीक हुए हैं. भारत में अब तक 1.07 करोड़ मरीज वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं. कोरोना से रिकवरी रेट 97.14 प्रतिशत पर आ गया है. रोजाना आधार पर, नए मामलों की तुलना में प्रतिदिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ गई है. देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1.59 लाख हो गई. एक्टिव मरीज 1.44 प्रतिशत हैं.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Cases, Corona Death In India, New Coronavirus Strain In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com