विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Cases) के नए मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. रोजाना आने वाले नए केस 15 हजार से नीचे बने हुए हैं. देशभर में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 13,596 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह 230 दिनों में कोरोना के सबसे कम नए केस हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना से 166 लोगों की मौत हुई है. वहीं, अब तक देश में 4,52,290 लोग घातक वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. देश में कोरोना से रिकवरी रेट यानी संक्रमण मुक्त होने की दर बढ़कर 98.12 फीसदी पहुंच गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 19,582 मरीज कोरोना से ठीक हुए. कोविड-19 से लड़कर स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,34,39,331 पहुंच गई है. कोरोना के कुल एक्टिव केस यानी सक्रिय मरीज 1 फीसदी से भी काफी कम रह गए हैं. कुल मामलों की तुलना में एक्टिव मरीज 0.56 फीसदी रह गए हैं. संख्या के आधार पर, भारत में कोरोना के कुल एक्टिव केस 1,89, 694 रह गए हैं, जो 221 दिनों में सबसे कम हैं. जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.37 फीसदी है, जो 115 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है. डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 1.37 प्रतिशत है, जो 49 दिनों में सबसे कम है. 

Here are the updates on Coronavirus cases in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid 19 Cases, Coronavirus In India, Covid 19 In India, Coronavirus In India Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com