विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus Updates) के नए मामलों में कमी देखी जा रही है. हालांकि, केरल और मिजोरम समेत कुछ राज्यों ने टेंशन बढ़ा रखी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,591 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही भारत में अब तक कोविड से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,32,36,921 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 338 लोगों की मौत भी हुई है. अबतक इस महामारी से देशभर में 4,42,655 मौतें हो चुकी हैं.

वहीं, एक्टिव केस की संख्या भी चार लाख से नीचे बनी हुई है. फिलहाल, देश में 3,84,921 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. यह कुल संक्रमितों का 1.16 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में कुल 34, 848 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 3 करोड़, 24 लाख, 9 हजार, 345 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं. देश में रिकवरी रेट 97.51 फीसदी है.

साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 79 दिनों से तीन फीसदी के नीचे बना हुआ है. फिलहाल भारत में यह दर 2.17 फीसदी दर्ज की गई है. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट भी पिछले 13 दिनों से तीन फीसदी के नीचे दर्ज किया जा रहा है. यह 1.87 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Coronavirus Cases, COVID-19 Cases, Coronavirus News, Coronavirus In India Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com