विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के 31,118 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 94.62 लाख से ज्यादा हो गयी और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 88,89,585 हो गयी. मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर की तुलना में नवंबर महीने में मृतकों और संक्रमितों के नये मामलों में 30 प्रतिशत की गिरावट आयी. नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 94,62,809 हो गयी. संक्रमण से 482 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,37,621 हो गयी है. सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार 482 और मरीजों की मौत हो गयी. देश में संक्रमण के कारण अब तक 1,37,621 लोग दम तोड़ चुके हैं. अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है. अक्टूबर में 18,71,498 मामलों की तुलना में नवंबर में कुल 12,78,727 मामले आए. पिछले महीने संक्रमण के कारण 15,510 लोगों की मौत हो गयी. संक्रमण से अब तक 88,89,585 लोग ठीक हो चुके हैं जिससे ठीक होने की दर 93.94 प्रतिशत हो गयी है. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है. लगातार 21वें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच लाख से नीचे है. देश में 4,35,603 मरीजों का उपचार चल रहा है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 4.60 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख से ज्यादा हो गयी थी. इसके बाद 23 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख हो गयी. देश में 16 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख हो गयी थी, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को संक्रमितों की संख्या 80 लाख से ज्यादा हो गयी थी. इसके बाद 20 नवंबर को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गयी थी.

Coronavirus updates

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com