5 years ago
नई दिल्ली:
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच भारत में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 8,306 मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी देखने को मिली है. अभी भारत में कोरोना के 98,416 सक्रिय मरीज हैं, जो कि पिछले 552 दिनों में सबसे कम है. भारत में अभी रिकवरी रेट 98.35% है. पिछले 24 घंटे में 8,834 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है. इसके साथ ही अब तक कोरोना से सही होने वालों की संख्या 3,40,69,608 हो गई है. डेली पॉजिटिविटी रेट 0.94 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.78 फीसदी है.