विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus in India : भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 77,266 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,500 हो गए. वहीं शुक्रवार तक 25,83,948 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,057 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 61,529 हो गई. मंत्रालय ने बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 76.28 प्रतिशत है और मृत्यु दर गिरकर 1.82 प्रतिशत हो गई है. आंकड़ों के अनुसार देश में अब 7,42,023 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 21.90 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार हो गए थे और 23 अगस्त को मामले 30 लाख के पार चले गए. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 27 अगस्त तक 3,94,77,848 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 9,01,338 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई.

Coronavirus Updates in Hindi: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com