Coronavirus Updates: भारत में कोविड- 19 के एक दिन में 20,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 6,25,544 हो गए. वहीं 379 और लोगों की जान जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 18,213 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 20,903 नए मामले सामने आए. देश में अभी तक 3,79,891 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक मरीज देश के बाहर चला गया है. वहीं 2,27,439 लोगों का अभी इलाज चल रहा है. अधिकारी ने कहा, ‘देश में अभी मरीजों के ठीक होने की दर 60 .73 प्रतिशत है.' कुल पुष्ट मामलों मे विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. आंकड़ों के अनुसार जिन 379 लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई, उनमें से सबसे अधिक 125 महाराष्ट्र के थे. दिल्ली के 61, तमिलनाडु के 57, गुजरात तथा कर्नाटक के 19-19, उत्तर प्रदेश के 17, पश्चिम बंगाल के 16, हरियाणा के 11, जम्मू-कश्मीर के 10, राजस्थान के नौ, तेलंगाना तथा मध्य प्रदेश के आठ-आठ, बिहार के सात, आंध्र प्रदेश के पांच, पंजाब के तीन, पुडुचेरी के दो और केरल तथा उत्तराखंड के एक-एक व्यक्ति की जान गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Covid 19 Live Updates, Coronavirus, Coronavirus Symptoms