5 years ago
नई दिल्ली:
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 30,757 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 541 लोगों की मौत दर्ज की गई है. साथ ही इस अवधि के दौरान 67,538 लोग कोरोना से ठीक होने में कामयाब रहे हैं. अब तक कुल 4,19,10, 984 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,32,918 है. रिकवरी रेट फिलहाल 98.03% है. डेली पॉजिटिविटी रेट 2.61% है जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.04% है. पिछले 24 घंटे में 34,75,951 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,74,24,36,288 वैक्सीनेशन हो चुका है.