विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के नए मामलों में एक फिर तेजी देखने को मिल रही है. कुछ दिन पहले तक 30 हजार के नीचे आ रहे मामले अब 45 हजार के पार पहुंच गए हैं, जो चिंता का विषय है. इस बीच, देश में तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के  46,759 नए मामले सामने आए हैं. कल (शुक्रवार) यह आंकड़ा 44,658 पर था. नए मामलों के साथ ही देशभर में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 26 लाख 49 हजार 947 हो गई है. बीते 24 घंटे के दौरान 509 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है. 

पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों में तेजी और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से देश में एक्टिव केस भी बढ़े हैं. देश में एक्टिव केस, कुल मामलों के 1.10 फीसदी पर हैं. फिलहाल, देशभर में 3, 59, 775 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.

देश में रिकवरी रेट 97.56 फीसदी दर्ज की गई है. अब तक देशभर में कुल 3,18,52,802 लोग इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में ठीक हुए मरीजों की संख्या 31,374  है.

वैक्सीनेशन की बात की जाए तो सरकार टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दे रही है. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं. कुल टीकाकरण का आंकड़ा 62.29 करोड़ डोज पहुंच चुका है.

Here are Live Updates on Coronavirus Cases in Hindi ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India, Coronavirus India Update Hindi, Corona Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com