केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 61 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. वहीं अब इस साल तीसरी बार कोविशील्ड के लिए 84 दिनों की खुराक के अंतर की समीक्षा की जा रही है और इसे कम किया जा सकता है. सूत्रों ने कहा, "कोविशील्ड की दो खुराक के बीच के अंतर को कम करने पर विचार किया जा रहा है और एनटीएजीआई (प्रतिरक्षण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह) में इस पर आगे चर्चा की जाएगी."
महाराष्ट्र (Maharashtra) में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण (coronavirus infection) के 5,108 नए मामले सामने आए जबकि महामारी से 159 और मरीजों की मौत (Death of Patients) हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसके साथ ही प्रदेश में कुल मामले बढ़कर 64,42,788 हो गए और मृतकों की संख्या 1,36,730 पर पहुंच गई. राज्य में अब तक 62,52,150 लोग कोविड-19 (COVID-19) से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं. राज्य में अभी 2,93,147 संक्रमित गृह पृथकवास (Home Isolation) और 2,334 संस्थागत पृथकवास (Home Isolation) में हैं. इसके अलावा 50,393 मरीज उपचाराधीन हैं.
Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)