विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42,105 ने मामले सामने आए हैं. इस दौरान सामने आया मौतों का आंकड़ा चौंकाने वाला है. पिछले 24 घंटे में 3,998 मौतों  सामने आई हैं. मौतों के आंकड़ों में यह उछाल महाराष्ट्र में मौतों का बैकलॉग (पिछला संशोधित आंकड़ा) जोड़े जाने के कारण हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को ये आंकड़े जारी किए गए. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में एक्टिव केस की तादाद 407170 रह गई है. जबकि कुल संक्रमित मरीजों के अनुपात में एक्टिस केस 1.30 फीसदी हैं. देश भर में अब तक कुल 3,03,90,687 लोगों को कोरोना महामारी को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान की बात करें तो अब तक 41.54 करोड़ कोविड के टीके की खुराक लोगों को दी जा चुकी है. कोरोना महामारी से रिकवरी दर वर्तमान में 97.36 प्रतिशत है. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान 36,977 मरीज ठीक हुए हैं.

Here are the Updates on Coronavirus Cases Updates in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com