विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 67,208 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,97,00,313 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गयी है जो महामारी का इलाज करा रहे मरीजों की 71 दिनों बाद सबसे कम संख्या है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 2,330 और लोगों के कोविड-19 से जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,81,903 पर पहुंच गयी. उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 8,26,740 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.78 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.93 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 38,692 की कमी आई है. बुधवार को कोविड-19 के लिए 19,31,249 नमूनों की जांच की गई जिसके साथ ही देश में अब तक कुल 38,52,38,220 नमूनों की जांच हो चुकी है। देश भर में टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 की कुल 26,55,19,251 खुराक लोगों को लगायी जा चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com