5 years ago
नई दिल्ली:
Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
भारत में जारी कोरोना महामारी (Coronavirus) की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार घटती जा रही है. देश में पिछले 24 घंटे में 38, 792 कोरोना नए माामले सामने आए हैं. इस दौरान कोरोना की चपेट में आए 624 लोगों की मौत हुई है. वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो 429, 946 मामले हैं. वहीं कुल मामलों की बात करें तो संख्या अब 30, 946 074 हो गई है. वहीं ठीक हुए मरीजों की संख्या 30, 104,720 है. देशभर में कोरोना से अब तक कुल 411,408 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 37,14,441 वैक्सीनेशन हुए हैं. अब तक कुल वैक्सीनेशन 38,76,97,935 हो चुका है.