भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 12,143 नए मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 12,413 नए केस आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 1.08 करोड़ हो गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में वायरस की वजह से 103 मरीज़ों की मौत हुई. देश में अब तक कोरोनावायरस की वजह से 1,55,550 मरीज़ों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा जानकारी में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है.
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 11,395 मरीज ठीक हुए हैं जबकि अब तक देश में 1,06,00,625 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं. दैनिक आधार पर, ठीक होने वालों की तुलना में नए मामले अधिक दर्ज होने से एक्टिव केस बढ़े हैं. देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,36,571 हो गई है.