विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Covid-19 Updates : भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों का ग्राफ लगातार नीचे आता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में करीब 1.14 लाख नए केस दर्ज किए गए जबकि शनिवार को 1.20 लाख से ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 1,14,460 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले दो महीनों में सबसे कम है. इससे पहले, सात अप्रैल को 1,15,736 नए मामले रिपोर्ट हुए थे. वहीं, बीते 24 घंटों में 2677 मरीजों की वायरस की वजह से मौत हुई है.

देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2 करोड़ 88 लाख के पार (2,88,09,339) पहुंच गए हैं. वहीं, अब तक 3,46,759 मरीज घातक वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. देश में फिलहाल 14,77,799 मरीजों का इलाज चल रहा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,89,232 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं जबकि अब तक करीब 2 करोड़ 70 लाख लोग (2,69,84,781) कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Updates, Coronavirus Updates India, Covid-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com