कांग्रेस के घोषणा-पत्र को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. खरगे के लिखे पत्र पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अतीत में जो किया है, वह सबके सामने है. इस देश की जनता सब कुछ जानती है.
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि जो कुछ कांग्रेस के घोषणा-पत्र में लिखा है, वह उनकी पिछली कारगुजारियों की पृष्ठभूमि में साफ है. उन्होंने अल्पसंख्यकों के खान-पान के संरक्षण की बात कही है. कांग्रेस बताए कि कभी उन्होंने सिख, जैन और पारसी समाज के खान-पान के लिए कुछ किया है या कुछ कहा है? सबको कांग्रेस पार्टी की मंशा समझ में आती है. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को समझना चाहिए कि देश की जनता इतनी नासमझ नहीं है. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की ओर से अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिमों को प्राथमिकता देने वाला बयान सबको याद है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विपक्ष पर लोकसभा चुनाव को डिरेल कर सांप्रदायिक टकराव की तरफ ले जाने का आरोप लगाते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पहले मैनिफेस्टो में तुष्टीकरण की बात को लाया गया, फिर आरक्षण में सांप्रदायिक विषय लाया गया. इंडी गठबंधन के उम्मीदवार ने उत्तर प्रदेश में वोट जिहाद की बात की और आज तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने हिंदुओं को गंगा में बहाने की बात कही है.
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्षी नेताओं के ऐसे बयानों से साफ होता है कि हार की हताशा में इंडी गठबंधन किसी भी सीमा तक जा सकता है. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और खरगे को ऐसे बयानों को लेकर जवाब देना चाहिए. देश की जनता से बढ़-चढ़कर वोट की अपील करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगानब बंद करना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं