विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2013

मोदी देश को गुमराह और गुजरात को कर रहे हैं नजरअंदाज : कांग्रेस

मोदी देश को गुमराह और गुजरात को कर रहे हैं नजरअंदाज : कांग्रेस
कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी का फाइल फोटो
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गुजरात के मुख्यमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं और अपने राज्य को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो बाढ़ के खतरे का सामना कर रहा है।
नई दिल्ली: कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि राहुल गांधी ने ‘जनप्रतिनिधियों पर लाए गए अध्यादेश’ पर हमला बोल कर प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम किया है। साथ ही आरोप लगाया कि गुजरात के मुख्यमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं और अपने राज्य को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो बाढ़ के खतरे का सामना कर रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में एक रैली में दिए मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कांग्रेस नेता रशिद अल्वी ने कहा, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के नाम का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने सिर्फ अध्यादेश के बारे में अपने विचार जाहिर किए। उन्होंने सरकार से इसे वापस लेने को भी नहीं कहा। अल्वी ने आरोप लगाया कि वह मोदी ही हैं, जो यहां उस वक्त प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अपनी टिप्पणियों से निंदा कर रहे हैं जब वह राष्ट्र के हित में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से न्यूयॉर्क में मुलाकात कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि गुजरात के मुख्यमंत्री अपने राज्य के लोगों को ‘नजरअंदाज’ कर रहे हैं, जो बाढ़ के गंभीर खतरे का सामना कर रहा है।

अल्वी ने कहा, गुजरात के लोगों को मोदी की राज्य में जरूरत है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह अपने ही लोगों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया तथा वह दिल्ली में राष्ट्र को गुमराह कर रहे हैं। इससे पहले आज, राहुल पर हमला बोलते हुए मोदी ने उन पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम करने का आरोप लगाया और जनता से यह फैसला करने को कहा कि क्या देश संविधान के तहत चलेगा या ‘युवराज’ की मर्जी से चलेगा।

प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दिल्ली में अपनी प्रथम रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री पद की गरिमा को उनकी ही पार्टी ने कम कर दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री का अनादर करने का पाप किया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नरेंद्र मोदी, राशिद अल्वी, दिल्ली में रैली, बीजेपी की रैली, भाजपा की रैली, पीएम पद उम्मीदवार, Narendra Modi, Rally In Delhi, Rashid Alvi