विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

संसद परिसर में कांग्रेस ने किया अनंत हेगड़े के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस ने कल भी संसद के भीतर इस मसले को जोर शोर से उठाया था और आज भी संसद में इस हंगामा हुआ.

संसद परिसर में कांग्रेस ने किया अनंत हेगड़े के खिलाफ प्रदर्शन
संसद परिसर में कांग्रेस ने किया अनंत हेगड़े के खिलाफ प्रदर्शन
नई दिल्ली: संसद परिसर में आज कांग्रेस ने अनंत हेगड़े के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने हेगड़े की बर्खास्तगी की मांग की. इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल थे. लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेसी सांसद प्रदर्शन में मौजूद थे. कांग्रेस ने कल भी संसद के भीतर इस मसले को जोर शोर से उठाया था और आज भी संसद में इस हंगामा हुआ.

मोदी के इस नए मंत्री से पंगा मत लेना! मार्शल आर्ट से कर देते हैं चित

कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है और यह एक शताब्दी से अधिक समय से लोगों के भले के लिए काम कर रही है. कांग्रेस ने अपने देशवासियों की मदद से कई उपलब्धियां हासिल की हैं.’

VIDEO- अनंत हेगड़े के बयान पर बवाल


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुख्य विचार सत्य है. हम सत्य को स्वीकार करते हैं. हम सत्य के लिए काम करते हैं. हम सत्य के लिए संघर्ष करते हैं. यदि हम अपने देश का इतिहास देखें तो एक महत्वपूर्ण दिन वह था जब हमें संविधान मिला. उसी दिन ही हमने यह तय किया था कि जाति, नस्ल, धर्म का भेदभाव किये बिना हर व्यक्ति के समान अधिकार होंगे. भविष्य बनाने की समान क्षमता होगी.

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
संसद परिसर में कांग्रेस ने किया अनंत हेगड़े के खिलाफ प्रदर्शन
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com