विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन, लालू यादव ने कही यह भावुक बात...

10 जनपथ के बाहर लोग पटाखे फोड़कर और तमाम अन्य तरहों से उनके जन्मदिन का उल्लास मना रहे हैं और बधाई दे रहे हैं.

Also Read in
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन, लालू यादव ने कही यह भावुक बात...
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन, 10 जनपथ के बाहर जश्न का माहौल
  • सोनिया गांधी का आज जन्मदिन
  • 71 साल की हुईं सोनिया गांधी
  • आज 10 जनपथ के आगे समर्थक मना रहे जश्न
नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच 10 जनपथ के बाहर आज जश्न का माहौल है. दरअसल आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है. 10 जनपथ के बाहर लोग पटाखे फोड़कर और तमाम अन्य तरहों से उनके जन्मदिन का उल्लास मना रहे हैं और बधाई दे रहे हैं.

वहीं लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट करके सोनिया गांधी को बधाई दी है और कहा है कि समर्पण, त्याग, बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें.
 

वहीं कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रंग बिरंगे गुब्बारों और आतिशबाजी करते हुए शुभकामनाएं दीं.
 
sonia gandhi

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं ट्वीट के  जरिए दीं. स्वास्थ्य के लिए दीं शुभकामनाएं.

इसी बीच बता दें कि  राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंचाने की सभी तैयारियों के बीच उम्मीद है कि अगले सप्ताह उन्हें उनकी मां और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से उनकी नियुक्ति का प्रमाण पत्र जारी करने की घोषणा कर दी जाएगी.

VIDEO- क्‍या राहुल की ताजपोशी वंशवाद का उदाहरण?


हालांकि अभी इसकी तारीख निश्चित नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस के सूत्रों ने संकेत दिये हैं कि राहुल को 14 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच पार्टी अध्यक्ष का प्रमाणपत्र दिया जा सकता है
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, Gujarat Assembly Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com