विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

कांग्रेस महाधिवेशन : मनमोहन सिंह ने कहा- मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को कर डाला चौपट, 6 बड़ी बातें

करीब 11.3 बजे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी भाषण की शुरुआत की और मोदी सरकार की सभी नीतियों पर चुन-चुन कर प्रहार किया

कांग्रेस महाधिवेशन : मनमोहन सिंह ने कहा- मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को कर डाला चौपट, 6 बड़ी बातें
कांग्रेस के महाधिवेश में भाषण देते पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
नई दिल्ली:
  1. भारत आज दोराहे पर खड़ा है. हमारे पास मौका है लेकिन चुनौतियां भी बहुत हैं. कांग्रेस पार्टी देश के भविष्य के लिए नए रास्ते खोजेगी. बीजेपी सरकार ने बहुत बड़े-बड़े वादे किए थे.
  2. पीएम मोदी ने खुद ही कहा कि वह किसानों की आय को दोगुनी कर देंगे. उसके लिए विकास दर 12 फीसदी चाहिए लेकिन जो मौजूदा हालात हैं, इस विकास दर के बारे में तो सोचा ही नहीं जा सकता है. बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है.
  3. रक्षा खर्च हमारी जीडीपी का 1.6 फीसदी भी नहीं है. यह हमारी सुरक्षा जरूरतों को लेकर भी बड़ी चुनौती है.
  4. पाकिस्तान की ओर से फैलाया जा रहा आतंकवाद किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है.पाकिस्तान को अगाह करना चाहिए कि उसकी करतूत शांति और समृद्धि के लिए खतरा है. 
  5. बीजेपी जम्मू-कश्मीर में स्थिति को संभाल नहीं पाई है. ऐसे हालात पहले कभी नहीं थे. बीजेपी ने राज्य में जो सरकार बनाई है उसके दो धड़े एक-दूसरे खिलाफ काम कर रहे हैं. वहां का माहौल लगातार बिगड़ रहा है. 
  6. आज भारत जो कुछ भी है उसे कांग्रेस पार्टी ने बनाया है. इसने आजादी के संघर्ष की अगुवाई की और स्वतंत्रता के बाद देश को विकास की ओर ले जाने के लिए दिशा दी. आज हमारे विकास और सामाजिक न्याय को आगे ले जाने की चुनौती है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Plenary Session, Manmohan Singh Speech
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com